हाई बीपी को काबू करने के प्रभावशाली घरेलू उपाय
ठीक रक्तचाप के लिए स्व्यं को शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय बनायें।
तैलीय व अधिक नमक वाले आहार से करें पूरी तरह परहेज।
नींबू पानी का सेवन करने से रक्तचाप रहता है नियंत्रित।
डॉक्टर से पूछकर ही किसी उपाय को अपनी दिनचर्या में करें शामिल।
तैलीय व अधिक नमक वाले आहार से करें पूरी तरह परहेज।
नींबू पानी का सेवन करने से रक्तचाप रहता है नियंत्रित।
डॉक्टर से पूछकर ही किसी उपाय को अपनी दिनचर्या में करें शामिल।
आजकल लोगों की जिंदगी का ढंग काफी बदल गया है। मशीनों पर बढ़ती निर्भरता ने बेशक हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है, लेकिन इससे हमें कई बीमारियां भी मिली हैं। उच्च रक्तचाप इनमें से एक है। यह बीमारी भले ही छोटी लगती हो, लेकिन हृदयाघात और अन्य हृदय रोग होने का यह प्रमुख कारण है। ऐसे में जरूरी है कि उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखा जाए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो आपके रक्त चाप को संतुलित और नियंत्रित रखते हैं।
$ इसे कंट्रोल करने के लिए रोज करें ये काम !!!ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर माना जाता है - अधिकांश लोगों को बहुत देर से पता चलता है कि वे इस समस्या से जूझ रहे हैं - ऐसी स्थिति में यदि दवा खाने से बचना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में बदलाव करें !ये काम कर - आप कर सकते हैं अपना बीपी कंट्रोल ... !
* सांस से मिलेगा आराम :-
कुछ लोगों का बीपी शाम की तुलना में सुबह ज्यादा होता है !
इसका कारण है रात में कम ऑक्सीजन की प्राप्ति - बीपी नियंत्रित रखने में ऑक्सीजन अहम भूमिका निभाती है !
इसके लिए दिन में 10 से 15 बार पेट से गहरी सांस लें !
गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन व रक्त का संचार सुचारू रहता है !
साथ ही इससे मानसिक रूप से शांति मिलती है - गुस्सा भी कम आता है !
* नियमित करें व्यायाम :-
वजन ब्लडप्रेशर का मुख्य कारण है - सामान्य वजन से 4 - 5 किलो अधिक वजन ब्लडप्रेशर को करीब 4 एमएम - एचजी तक बढ़ा देता है !
मार्निंग वॉक - जॉगिंग - जिमिंग व एरोबिक्स एनर्जी लेवल बढ़ाती हैं !
इससे कैलोरी बर्न होगी और हार्ट की ब्लड पम्पिंग क्षमता बढ़ेगी - डांस से भी वजन घटता है !
* नींद से बीपी कंट्रोल :-
अनिद्रा भी इसका एक कारण है - देर रात की पार्टियां ज्यादातर अनिद्रा की वजह बनती हैं जो हार्ट के लिए ठीक नहीं है !
7 से 8 घंटे रोजाना गहरी नींद सोना चाहिए - अच्छी नींद हार्ट के अलावा कई अन्य बीमारियों से बचाव करती है !
* खानपान करें नियंत्रित :-
खानपान से भी बीपी बढ़ता है इसलिए फैटी डाइट व अधिक नमक से परहेज करें
सामान्य व्यक्ति को दिनभर में 5 - 6 ग्राम नमक खाना चाहिए - इसके अलावा सलाद खूब खाएं !
इससे पेट भरा रहेगा व वजन नियंत्रित होगा !
* करें योग ~ रहे निरोग :-
दिल के मामले में योग भी बेहतरीन विकल्प होता है !
कई शोध में साबित हो चुका है कि रोजाना योग करने से हृदय संबंधी रोगों के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से भी राहत मिलती है !
घरेलू उपाय -
| Add caption |
2) लहसुन ब्लड प्रेशर ठीक करने में बहुत मददगार घरेलू उपाय है। यह रक्त का थक्का नहीं जमने देता है। और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।
3) एक बडा चम्मच आंवले का रस और इतना ही शहद मिलाकर सुबह-शाम लेने से हाई ब्लड प्रेशर में लाभ होता है।
4) जब ब्लड प्रेशर बढा हुआ हो तो आधा गिलास मामूली गर्म पानी में काली मिर्च पाउडर एक चम्मच घोलकर 2-2 घंटे के अंतराल पर पीते रहें।
5) तरबूज के बीज की गिरी तथा खसखस अलग-अलग पीसकर बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें। इसका रोजाना सुबह एक चम्मच सेवन करें।
6) बढे हुए ब्लड प्रेशर को जल्दी कंट्रोल करने के लिये आधा गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़कर 2-2 घंटे के अंतर से पीते रहें।
7) पांच तुलसी के पत्ते तथा दो नीम की पत्तियों को पीसकर 20 ग्राम पानी में घोलकर खाली पेट सुबह पिएं। 15 दिन में लाभ नजर आने लगेगा।
8) हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए पपीता भी बहुत लाभ करता है, इसे प्रतिदिन खाली पेट चबा-चबाकर खाएं।
9) नंगे पैर हरी घास पर 10-15 मिनट चलें। रोजाना चलने से ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है।
10) सौंफ, जीरा, शक्कर तीनों बराबर मात्रा में लेकर पाउडर बना लें। एक गिलास पानी में एक चम्मच मिश्रण घोलकर सुबह-शाम पीते रहें।
11) पालक और गाजर का रस मिलाकर एक गिलास रस सुबह-शाम पीयें, लाभ होगा।
12) करेला और सहजन की फ़ली उच्च रक्त चाप-रोगी के लिये परम हितकारी हैं।
13) गेहूं व चने के आटे को बराबर मात्रा में लेकर बनाई गई रोटी खूब चबा-चबाकर खाएं, आटे से चोकर न निकालें।
14) ब्राउन चावल उपयोग में लाएं। यह उच्च रक्त चाप रोगी के लिये बहुत ही लाभदायक भोजन है।
15) प्याज और लहसुन की तरह अदरक भी काफी फायदेमंद होता है। इनसे धमनियों के आसपास की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है जिससे उच्च रक्तचाप नीचे आ जाता है।
16) तीन ग्राम मेथीदाना पावडर सुबह-शाम पानी के साथ लें। इसे पंद्रह दिनों तक लेने से लाभ मालूम होता है।
याद रखें उच्च रक्तचाप हमारी सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है। लेकिन, रक्तचाप अगर सामान्य से कम हो, तो वह भी सेहत के लिए कम खतरनाक नहीं होता। इसलिए किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
No comments:
Post a Comment