Friday, 18 December 2015

वजन बढ़ाने के आसान तरीके

वजन बढ़ाने के आसान तरीके

आज ज्यादातर लोग बढ़ते हुये वजन को कम करने कि कवायद में लगे रहते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कम वजन की समस्या से गुज़र रहे हैं । तेजी से वजन बढ़ाने के लिए लोगों द्वारा बाजार के महंगे उत्पाद खरीदे जाते हैं लेकिन इस तरह के उत्पाद हमारे लिए सुरक्षित हैं या नहीं ये जानना बहुत ज़रूरी होता है । कुछ प्राकृतिक तरीके हैं जिनसे बिना किसी साइड इफेक्ट के बजन बढाया जा सकता है ।
वजन बढ़ाने के लिए चित्र परिणाम

कम वजन के कारण

* पाचन शक्ति में गड़बड़ी के कारण व्यक्ति अधिक दुबला हो सकता है।
* मानसिक, भावनात्मक तनाव, चिंता की वजह से व्यक्ति दुबला हो सकता है।
* यदि शरीर में हार्मोन्स असंतुलित हो जाए तो व्यक्ति दुबला हो सकता है।
* चयापचयी क्रिया में गड़बड़ी हो जाने के कारण व्यक्ति दुबला हो सकता है।
* बहुत अधिक या बहुत ही कम व्यायाम करने से भी व्यक्ति दुबला हो सकता है।
* आंतों में टमवोर्म या अन्य प्रकार के कीड़े हो जाने के कारण भी व्यक्ति को दुबलेपन का रोग हो सकता है।
* मधुमेह, क्षय, अनिद्रा, जिगर, पुराने दस्त या कब्ज आदि रोग हो जाने के कारण व्यक्ति को दुबलेपन का रोग हो जाता है।
* शरीर में खून की कमी हो जाने के कारण भी दुबलेपन का रोग हो सकता है।
 घरेलू  उपाय :-
1.वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाने से किसी तरह को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।
2.च्यवनप्राश - च्यवनप्राश सुबह -शाम दूध के साथ सेवन करते रहें।
3.आयुर्वेद में अश्वगंधा और सतावरी  के उपयोग से वजन बढाने का उल्लेख मिलता है।३-३  ग्राम  दोनों रोज सुबह लं का चूर्ण दूध के साथ प्रयोग करें।
4.दूध को अवश्य पियें - दूध को नाश्ते एवम रात्रि में सोते समय ले | दूध के साथ दो केले खाने से भी वजन बढ़ता हैं |
 5.रोज सुबह ३-४ किलोमीटर  घूमने का नियम बनाएं।
6. भोजन खूब अच्छी तरह से चबा चबा कर खाना चाहिये। दोनों वक्त शोच निवृत्ति की आदत डालें।
अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। रोज़ 20 ग्राम अखरोट खाने से वजन तेजी से प्राप्त होगा। 

7.नियमित योग : वजन बढ़ाने के लिए भोजन का सही तरह से पाचन आवश्यक हैं जिसके लिए शारीरिक श्रम जरुरी हैं जिसमे आप जिम, नियमित वाक, योग अथवा प्राणायाम कर सकते हैं | सूर्य नमस्कार एक अत्यंत प्रभावशाली क्रिया हैं जिसे आप अपने जीवन का हिस्सा बनाये जो आपको सुन्दर एवम स्वस्थ जीवन देगा |जिम में आप स्क्वेट, डेड लीफ, बेंच प्रेस जैसे पेशीय व्यायाम करें जिससे शरीर में मांसपेशी बढ़ेगी और शरीर मजबूत होगा जिससे दुर्बलता खत्म होगी |

8.नींद बहुत आवश्यक हैं : जिस तरह पानी, भोजन, स्वांस जीवन के लिए जरुरी हैं उसी प्रकार नींद भी बहुत आवश्यक हैं | शरीर को नियमित योग के साथ आराम बहुत जरुरी हैं इससे metabolism बढ़ता हैं जो शरीर के दुबले अथवा मोटे होने का मुख्य कारण हैं |नींद ना आना भी दुबले होने का एक मुख्य कारण हैं अगर आप उचित व्यायाम कर रहे हैं तो आपको अवश्य नींद आएगी | जिम में वजनी व्यायाम के बाद शरीर को आराम गहरी और अच्छी नींद से ही मिलता हैं| फिर भी कोई परेशानी हैं तो डॉक्टर से बात करे | नींद को कभी नजरंदाज ना करें |

9. नारियल का दूध - यह आहार तेलों का समृद्ध स्रोत है और भोजन के लिए अच्छा तथा स्वादिस्ट जायके के लिए जाना जाता है। नारियल के दूध में भोजन पकाने से खाने में कैलोरी बढ़ेगी। जिससे आपके वजन में वृधि होगी।

10.बीन्स-बीन्स के एक कटोरी में 300 कैलोरी होती है। यह सिर्फ वजन बढ़ने में ही मदत नहीं करता बल्कि पौष्टिक भी होता है। 

No comments:

Post a Comment

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Blog Safty